फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़... पुलिस ने नहीं सुनी तो अदालत से दर्ज कराएंगे रिपोर्ट: जमीरुल्लाह

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने नहीं सुनी तो अदालत से दर्ज कराएंगे रिपोर्ट : जमीरउल्लाह
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

सर सैयद डे पर ही एएमयू के संस्थापक सर सैयद के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करने वाले अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारियों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।

बसपा नेता हाजी जमीरउल्लाह ने कहा है कि पुलिस ने अगर इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो वह अदालत जाएंगे और वहां से रिपोर्ट दर्ज कराएंगे।

बीती 17 अक्तूबर को सर सैयद डे के मौके पर अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने मीडिया में बयान जारी कर कहा था कि सर सैयद डे मनाया जाना बंद हो। एएमयू से उनके फोटो और नाम हटाए जाएं। पदाधिकारियों ने सर सैयद का नाम गद्दारों की सूची में शामिल करने की मांग की थी।

18 अक्तूबर को ये बयान मीडिया में सार्वजनिक होने के बाद 20 अक्तूबर को बसपा नेता एवं पूर्व विधायक हाजी जमीरउल्लाह ने थाना सिविल लाइन पहुंचकर इसका विरोध किया और महासभा के पदाधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। 23 अक्तूबर तक कोई कार्रवाई नहीं होने पर वह सोमवार 23 अक्तूबर को एसएसपी से मिलने पहुंचे। जहां उनकी मुलाकात एसपीआरए डा. यशवीर सिंह से हुई।
विज्ञापन


एसपीआरए ने कहा कि मामले की जांच हो रही है। इसके बाद ही कार्रवाई होगी। इस पर जमीरउल्लाह ने कहा है कि अगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो वह अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे और पुलिस रिपोर्ट दर्जकरा कर ही दम लेंगे। जिससे इस मामले की जांच हो और दोषियों पर कार्रवाई हो।
विज्ञापन


इस मौके पर बसपा नेता मुजाहिद शेरवानी, शमीम अहमद सिद्दीकी, मुश्ताक अहमद, बिल्लू चौहान, हरिप्रकाश, नौशाद बेग, शाहबुद्दीन, इमरान, शाकिर, मो. हाफिज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें