फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 साल पुराने विशालकाय पेड़ को किया शिफ्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
40 साल पुराने विशालकाय वृक्ष का बदला ठिकाना
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

40 साल पुराने और 25 फुट ऊंचे विशालकाय वृक्ष को अब नया ठिकाना मिल गया है। हुआ यूं कि यह वृक्ष निर्माणाधीन सड़के के बीच में आ रहा था। इसलिए, इसे हटाए बिना सड़क नहीं बन सकती थी। वृक्ष पुनर्स्थापना क्षण के गवाह छर्रा विधायक रवेंद्र पाल सिंह, एडीए वीसी निशा गोयल, ओजोन बिल्डर्स के चेयरमैन प्रवीण मंगला, डायरेक्टर संजीव मदान बने। पहली बार वृक्ष स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन

वृक्ष को संरक्षित करने के लिए वन विभाग व अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के सहयोग से ओजोन बिल्डर्स एंड डेवलेपपर्स प्राईवेट लि. ने विशाल वृक्ष को जाफरी ड्रेन से निकालकर ट्रैक्टर से ओजोन सिटी सर्किल ले जाया गया। 20 मजदूर, आठ मालियों ने वन विभाग के क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार निमेष, जेई एडीए निमिष गुप्ता, सेक्शन ऑफिसर वन विभाग वीरेंद्र सिंह चौहान, बीट इंचार्ज परशुराम, प्रोजेक्ट मैनेजर ओजोन बिल्डर्स कमलेश्वर शर्मा के निरीक्षण व मार्गदर्शन, दो हाइड्रा मशीन, दो जेसीबी मशीन से वृक्ष को भूमि से निकाला गया। इस अवसर पर ओजोन चौकी इंचार्ज छत्रपाल सिंह, सिंचाई विभाग के यूसी चतुर्वेदी, सुरेंद्र जौहरी, कप्तान सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें