फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अधिवक्ता पर जानलेवा हमला, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला अधिवक्ता पर जानलेवा हमला, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़

अलीगढ़। एक महिला अधिवक्ता ने थाना बन्नादेवी में कुछ लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले व तोड़फोड़ क रने की रिपोर्ट कराई है। रिपोर्ट दर्ज कराते हुए किरन चौधरी पत्नी राजीव चौधरी निवासी आवास विकास कॉलोनी जेल रोड का आरोप है कि वह और उसके पति एडवोकेट हैं। पति वकालत के काम से इलाहाबाद हाईकोर्ट गए थे। पीछे से 14 जुलाई को कुछ लोगों ने उसके पति की स्कार्पियो में तोड़फोड़ कर दी। यह लोग उसके पति को गालियां दे रहे थे।
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक जब किरन चौधरी ने टोका तो असलहों से लैस लोगोें ने उस पर फायर झोंक दिया जिसमें वह बाल-बाल बच गई। हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। उन्होंने रिपोर्ट में करन चौधरी निवासी केलानगर चौराहा, पत्नी डॉ. नताशा, सिड सक्सेना निवासी क्वार्सी सक्सेना व मंजू तोमर निवासीगण कपिल विहार कॉलोनी थाना बन्नादेवी के अलावा चार अज्ञात को आरोपित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें