फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण: फोन पर होंगे सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
टीकाकरण: फोन पर हाेंगे सवाल
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अतरौली (अलीगढ़)।

ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवस (वीएचएनडी) की निगरानी अब लखनऊ से मेगा कॉल के जरिए होगी। शनिवार से इसकी शुरूआत हो गई है। आशा, आंगनबाड़ी और एएनएम (ट्रिपल ए) ग्राम प्रधानों के साथ समन्वय बनाकर कुपोषण के खात्मे के लिए काम करेंगे।

आशा, आंगनबाड़ी और एएनएम का प्रशिक्षण पूरा हो गया है। अब प्रधानों का प्रशिक्षण होना है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. कुलदीप राजपुरी, एचईओ सुमित कुमार वार्ष्णेय, सीडीपीओ कुसुम वर्मा, यूनिसेफ से सैय्यद इमरान व देवेश शर्मा ने प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से होने वाले टीकाकरण सेशन प्लान को नए सिरे से तैयार किया गया है। इसमें एएनएम सेंटर पर टीकाकरण को जाएंगी। आशा मरीजों को सेंटर पर लाने का काम करेंगी। वहीं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुष्टाहार का भी वितरण करेंगी।

प्रधानों का इसमें सहयोग रहेगा। सभी एएनएम, आशा, आंगनबाड़ी और ग्राम प्रधानों के मोबाइल नंबर लखनऊ मे फीड करा दिए गए हैं। वहां से रोजाना सभी के पास अलग-अलग कॉल आएगी। क्रास सवाल कर विभिन्न जानकारी ली जाएगी। यह भी पूछा जाएगा कि कौन अधिकारी सेंटर चेक करने पहुंचा। अधिकारी के न पहुंचने पर कार्यवाही की जाएगी।

टीकाकरण, पोषाहार, पेयजल और स्वच्छता

लखनऊ से सीधे महिलाओं से जानकारी ली जाएगी कि क्या वह घर में बने शौचालय का उपयोग करतीं हैं? यदि नहीं तो पंचायती राज विभाग की लापरवाही मानी जाएगी। किशोरियों को भी आशा सेंटर पर लाएंगी और एएनएम उन्हें विभिन्न परामर्श देंगी। पेयजल सुविधा के बारे में भी जानकारी एकत्रित की जाएगी।

क्रास सवाल से पकड़ में आएगी लापरवाही

स्कूलों में इंडिया मार्का हैंडपंप नहीं है तो शिक्षा विभाग दोषी, पोषाहार नहीं बंटा तो आंगनबाड़ी दोषी, टीकाकरण व गर्भवती की जांच और किशोरियों को परामर्श नहीं दिया गया तो एएनएम दोषी मानी जाएगी। एक-दूसरे से सवाल पूछकर कमी पकड़ में आ आएगी।
विज्ञापन


इस पर तत्काल लखनऊ से कार्रवाई होगी। यदि इनमें से किसी का भी फोन 9.30 बजे से 6.30 बजे तक स्विच ऑफ आया तो मान लिया जाएगा कि वह ड्यूटी से नदारद है जिस पर कार्रवाई संभव है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें