फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में सत्यापन की धीमी रफ्तार से मुख्य सचिव नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
सत्यापन की धीमी रफ्तार से मुख्य सचिव नाराज
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

राशन उपभोक्ताओं के सत्यापन की तिथि 15 जून निकल जाने के करीब एक माह बाद भी काम पूरा न होने पर मुख्य सचिव ने कड़ी नाराजगी जताई है।

अफसरों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से क्लास लेते हुए उन्होंने लेखपालों द्वारा सहयोग न करने की शिकायत सिरे से नकार दी। कहा कि यदि कोई सत्यापन में आनाकानी कर रहा है तो कार्रवाई करो। बहानेबाजी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस दौरान उन्होंने राशन कार्ड के सत्यापन से लेकर वी पाश मशीनों के राशन की दुकानों पर लगाए जाने, रिक्त पड़ी राशन की दुकानों को चालू कराने, उपभोक्ताओं के आधार कार्ड एवं बैंक खातों को जुड़वाने तथा पेट्रोल पंपों की चेकिंग की रिपोर्टों की समीक्षा की।
विज्ञापन


उन्होंने जिले की सभी राशन की दुकानों पर बायोमैट्रिक्स मशीन वी पाश जल्द से जल्द लगवाने को कहा। बताया गया कि शहरी क्षेत्र की दुकानों पर मशीनें लग चुकी हैं। मुख्य सचिव ने कहा कि जहां मशीनें लग चुकी हैं वहां बायोमैट्रिक्स मशीनों से ही राशन का वितरण कराया जाए।
विज्ञापन


लंबे समय से रिक्त पड़ी राशन की दुकानों को चालू कराया जाए। यदि उन पर स्टे आदि लगा है तो उसकी प्रभावी पैरवी कर मामले को जल्द से जल्द सुलझाया जाए। इस मौके पर डीएसओ नीरज सिंह समेत अन्य अफसर मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें