फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू 11 वीं की प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
एएमयू 11 वीं की प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित
विज्ञापन


ब्यरो, अमर उजाला अलीगढ़।

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ने डिप्लोमा इंजीनियरिंग एवं 11 वीं (विज्ञान) प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इस परीक्षा में देश भर से करीब 42 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे। परीक्षा का आयोजन अलीगढ़ समेत देश के पांच शहरों में किया गया था।
प्रवेश परीक्षा का आयोजन 14 मई को अलीगढ़ के अतिरिक्त मेरठ, लखनऊ, पटना एवं श्रीनगर में किया गया था। सर्वाधिक 29 हजार अभ्यर्थी अलीगढ़ में शामिल हुए थे। डिप्लोमा एवं 11 वीं विज्ञान के लिए देश भर से 45 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया था। एएमयू के मीडिया सलाहकार डॉ. जसीम मोहम्मद ने बताया कि शुक्रवार को डिप्लोमा एवं 11 वीं विज्ञान की प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया। एएमयू 11 वीं विज्ञान में छात्र-छात्रा मिलाकर करीब 1030 सीटों के लिए परीक्षा हुई। वहीं डिप्लोमा में 480 सीटें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुस्तजाब एजूकेशनल एंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी की निखत मुस्तजाब ने बताया कि सोसाइटी द्वारा संचालित यंग स्कालर कोचिंग से मरियम एवं सुंबुल का चयन 11 वीं प्रवेश परीक्षा में हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें