युवती ने फांसी लगाकर दी जान
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
महानगर के गांधीपार्क के शास्त्री नगर में मंगलवार सुबह एक युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस के अनुसार युवती ने यह कदम गृह क्लेश के चलते उठाया है। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
मूल रूप से बुलंदशहर के गांव बुढांसी निवासी महेन्द्र सिंह शास्त्री नगर में किराए पर रहते हैं। मंगलवार को किसी बात को लेकर 20 वर्षीय बड़ी बेटी रेखा को मां नीरा ने डपट दिया। इसके बाद दंपति फैक्ट्री में काम करने चले गए। घर पर बेटा अर्जुन व बेटी डोली के साथ मौजूद रेखा ने कमरे का अंदर से दरवाजा बंद कर फांसी लगा ली। जब परिजनों ने शव लटका देखा तो पैरों तले जमीन खिसक गई। सूचना पर मां-बाप फैक्ट्री से लौट आए और पुलिस भी पहुंच गई। इंस्पेक्टर के अनुसार परिजनों ने यही बात लिखित में दी है।