इशापुर कॉलोनी के एक ही परिवार के सात लोग सहित 17 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं। मामला बढ़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की नींद उड़ गई है।
होली के दिन 4 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। मंगलवार को 13 लोगों के संक्रमित होने की रिपोर्ट आने के बाद अधिकारियों की नींद उड़ गई है। इशापुर कॉलोनी के एक ही परिवार के सात लोग संक्रमित पाए गए हैं। तीन रोज पहले परिवार की 66 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई थी। राजस्थान जाने के पहले परिवार के सदस्यों ने कोरोना टेस्ट कराया था। उस समय महिला को छोड़कर अन्य लोगों की रिपोर्ट निगेटिव थी।