फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः स्वास्थ्य विभाग के 17 कर्मचारियों का दूसरे जनपद में तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग में 17 कर्मचारियों का तबादला दूसरे जनपद में कर दिया गया है। निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं कार्यालय से आदेश आने के बाद विभाग में खलबली मच गई है। तबादला सूची में कर्मचारी नेताओं का भी नाम है। कुछ कर्मचारियों को 500 किलोमीटर दूर भेजा गया है। वहीं कुछ को अलीगढ़ में ही दूसरी जगह पर भेजा गया है। उत्तर प्रदेश मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन ने निदेशालय पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए स्थानांतरण का विरोध शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

सीएमओ ऑफिस के प्रशासनिक अधिकारी अशोक कुमार को देवीपाटन भेजा गया है। वहीं वरिष्ठ सहायक अजय कुमार सक्सेना, वरिष्ठ सहायक संजय मल्होत्रा एवं वरिष्ठ सहायक ऊषा रानी को गोंडा भेजा गया है। कनिष्ठ सहायक वंदना शर्मा, कनिष्ठ सहायक सरला आर्या, कनिष्ठ सहायक प्रशांत गुप्ता एवं कनिष्ठ सहायक लक्ष्मी नारायण पाल को झांसी में तैनात किया गया है। वरिष्ठ सहायक प्रमोद कुमार वर्मा, वरिष्ठ सहायक प्रमोद कुमार सिंह एवं वरिष्ठ सहायक नीरज यादव को बहराइच भेजा गया है। प्रधान सहायक प्रदीप कुमार चौहान को महोबा, प्रधान सहायक मुकेश चंद्र वार्ष्णेय को फिरोजाबाद, प्रधान सहायक गायत्री देवी वार्ष्णेय को बरेली, प्रधान सहायक पवन सक्सेना को बदायूं, प्रधान सहायक निदेश कुमार वर्मा को एटा और प्रधान सहायक अशोक कुमार सिंह की आगरा में तैनाती हुई है।
शहर में ही समायोजन
मलखान सिंह जिला अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी रामबाबू शर्मा को मोहनलाल महिला गौतम, दीनदयाल अस्पताल के प्रधान सहायक रामबाबू को सीएमओ ऑफिस, प्रधान सहायक सुरजीत कुमार को महिला अस्पताल से एडी ऑफिस एवं प्रधान सहायक विवेक सक्सेना को सीएमओ ऑफिस से मलखान सिंह जिला अस्पताल में भेजा गया है। सीएमओ ऑफिस के प्रधान सहायक डीपी सिंह एवं प्रधान सहायक रवि चौहान का समायोजन सीएमओ ऑफिस में ही किया गया है।
विज्ञापन

तबादले का विरोध शुरू
यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के नेताओं ने निदेशालय पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए विरोध शुरू कर दिया है। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान, गजेंद्र सेंगर, प्रमोद कुमार सिंह एवं अशोक कुमार सिंह ने निदेशालय पर तानाशाही का आरोप लगाया है। जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने कहा कि निदेशालय ने स्थानांतरण नीतियां की धज्जिया उड़ाई हैं। एसोसिएशन के पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। दंपती नीतियों का पालन नहीं किया गया है। प्रमोद कुमार सिंह एवं अजय कुमार सक्सेना की पत्नी यहां उत्तर प्रदेश सरकार में है। वैसे लोगों का भी स्थानांतरण कर दिया गया है, जिनका सेवाकाल मात्र छह महीने बचा है। उन्होंने कहा कि स्थानांतरण एवं समायोजन का विरोध किया जाएगा। प्रदेश स्तर पर रणनीति तैयार हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें