फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पेट्रोल पंप से 1.67 लाख नकद व डीवीआर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
साधु आश्रम क्षेत्र के नायरा पेट्रोल पंप से रविवार रात को चोरी हो गई। चोरी पंप के ऑफिस में रखी अलमारी का लॉकर तोड़कर एक लाख 67 हजार की नगदी, मोबाइल व सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर ले गए।
विज्ञापन

सफेदपुरा गांव के निकट रामघाट रोड पर नायरा पेट्रोल पंप है। प्रबंधक राकेश कुमार ने बताया कि रविवार 23 नवंबर की रात करीब एक बजे वह अन्य कर्मचारियों साथ ऑफिस के बगल के कमरे में सोने चले गए। पंप के परिसर में करीब छह ट्रक खड़े थे, जिनके चालक-परिचालक भी अपने ट्रकों में सो रहे थे। उन्होंने बताया है कि देर रात रात करीब एक चोर पीछे के रास्ते से ऑफिस पहुंचे गए। दरवाजे पर लगे लॉक को तोड़ दिया। इसके बाद अलमारी के लॉकर को भी तोड़ दिया। अलमारी में रखे 1.67 लाख रुपये नकद, एक मोबाइल और सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर सिस्टम को ले गए। सुबह जागने पर चोरी की जानकारी हुई। एसएचओ बृजेश कुमार का कहना है कि तहरीर मिल गई है, प्राथमिकी रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई प्रचलन में है। पुलिस विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें