फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन माह बाकी, 166 करोड़ रुपये के कार्य शेष

विज्ञापन
विज्ञापन
बजट के अभाव में विकास कार्य न कराने वाले अधिकारियों पर कमिश्नर जीएस प्रियदर्शी ने नाराजगी जताई है। क्षेत्र व जिला पंचायत के लिए वर्ष 2020-21 में विकास कार्यों के लिए केंद्र व राज्य वित्त आयोग से मिला पैसा विकास कार्यों पर खर्च नहीं किया गया है।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष का समापन होने में तीन माह का समय बाकी है। जबकि चारों जिले अलीगढ़, हाथरस, एटा, कासंगज के खाते में करीब 166 करोड़ रुपया पड़ा है। कमिश्नर ने सभी जिलों के सीडीओ को निर्देश दिए हैं कि वह क्षेत्र व जिला पंचायतों में विकास कार्यों के लिए मिले बजट से विकास कार्य कराएं। कमिश्नर जीएस प्रियदर्शी ने बताया कि क्षेत्र व जिला पंचायत को केंद्रीय वित्त एवं राज्य वित्त आयोग के तहत बजट मिलता है। मंडल में बड़ी मात्रा में बजट व्यय नहीं हुआ है। जिला पंचायत में अलीगढ़ ने कुल बजट का 35.69 प्रतिशत, हाथरस ने 22.75, एटा ने 67.78 और कासगंज ने 30.36 प्रतिशत ही पैसा खर्च किया है।
विज्ञापन

जिला पंचायत को मिला बजट
जिला बजट मिला व्यय हुआ शेष बजट
अलीगढ़ 5371.64 1916.96 3454.68
कासगंज 2608.25 791.77 793.88
एटा 2464.05 1670.17 1816.48
हाथरस 6476.1 1473.48 5002.63
योग 16920.05 5852.38 11067.67
(नोटऱ् सभी संख्या लाख में)
क्षेत्र पंचायत को मिला बजट
जिला मिला बजट व्यय हुआ शेष बजट
अलीगढ़ 2448.17 654.98 1793.19
एटा 1660.96 285.07 1375.89
कासगंज 1409.22 467.70 941.52
हाथरस 1349.68 445.61 904.07
योग 6868.03 1853.36 5014.67
(नोटऱ् सभी संख्या लाख में)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें