फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजय का कैरियर दाव पर, वीसी से अनुमति मांगी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


एएमयू से निलंबित चल रहे छात्र नेता ठाकुर अजय सिंह ने कुलपति प्रो. तारिक मंसूर, प्रॉक्टर प्रो. मोहसिन खान एवं कंट्रोलर को ज्ञापन देकर परीक्षा एवं प्रोजेक्ट वर्क में शामिल होने की अनुमति मांगी है।

अजय सिंह एलएलएम प्रथम वर्ष के छात्र हैं और 15 मई से लिखित परीक्षा है। प्रोजेक्ट वर्क का कार्य चल रहा है और उसमें तीन-चार दिन शेष हैं। अजय सिंह का कहना है कि प्रोजेक्ट वर्क में शामिल नहीं होने पर फेल होने का खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



उल्लेखनीय है कि पुलवामा हमले के बाद एएमयू छात्र बासिम ने विवादित ट्वीट किया था, जिसके बाद उसे निलंबित कर दिया गया। बासिम को परीक्षा में बैठने की अनुमति मिलने के बाद अजय सिंह को लेकर हिंदूवादी नेता आवाज उठाने लगे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें