फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तर पर चयनित हो गया बोलती गुफा नाटक

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


बच्चों को यदि किताब का पाठ वीडियो के माध्यम से दिखाया जाए तो जल्दी समझ में आता है। वहीं अगर इस पाठ का मंचन स्वयं बच्चे ही करें तो बच्चे इसे कभी नहीं भूल सकते है। इसका जीता जागता प्रमाण लोधा के खिजरपुर जोशिया के प्रधानाध्यापक ललित कुमार ने कर दिखाया है। राज्य स्तरीय नाटक प्रतियोगिता में कक्षा चार की किताब से एक पाठ का बच्चों से मंचन कराकर भेजा था। राज्य स्तर की कमेटी ने इसे बी ग्रेड की श्रेणी में रखा है।


बता दें कि बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में यह प्रतियोगिता दिसंबर 2018 के लगभग शुरू हुई थी। जिसके तहत विद्यालय के प्रधानाध्यापक ललित कुमार ने कक्षा चार की पुस्तक कलरव से बोलती गुफा पाठ का बच्चों से मंचन कराया। इसके बाद इन्होंने इस नाटक को प्रतियोगिता में भेजा। जहां से यह नाटक राज्य स्तर पर चयनित हो गया है और इसे बी ग्रेड की श्रेणी प्रदान की गई है। ललित कुमार ने बताया कि इसका मंचन करने वाले बच्चे तथा वीडियो के माध्यम से देखने वाले बच्चे इस पाठ को कतई भूले नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस नाटक (बोलती गुफा पाठ) के माध्यम से बताया गया है कि किस प्रकार एक चालाक लोमड़ी से शेर के चंगुल से बचकर निकल जाती है। इस नाटक में सहायक अध्यापक सुरेश चंद्र ने असिस्टेंट डायरेक्टर तो शिक्षामित्र कौशल सिंह ने मंच सज्जा की है। गोविंद, रजत, राशि, लक्ष्मी, खुशी ने एक्टिंग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें