न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़।
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि 11 फरवरी है। क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अशोक शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों को सर्वोत्तम सहायता सेवाएं देना ही इग्नू का उद्देश्य है।
उन्होंने कहा कि इग्नू वेबसाइट पर ऑनलाइन प्रवेश लेने में किसी को कोई कठिनाई आए तो वह सोमवार को अपने मूल प्रमाण पत्र व डेबिट या क्रेडिट कार्ड के साथ मैरिस रोड स्थित इग्नू क्षेत्रीय केंद्र पर पहुंचे।