न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
जिलाधिकारी द्वारा कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को आठ जनवरी तक दिए गए अवकाश में शिक्षकों की छुट्टी नहीं है। यह फैसला बच्चों के हित में लिया गया है। इस संबंध में बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने सभी परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों को पत्र जारी कर विद्यालय संबंधी कार्य संपादित करने के निर्देश दिए हैं।
बीएसए ने कहा है कि बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित प्रशिक्षण एवं विद्यालय संबंधी सभी कार्य यथावत जारी रहेंगे। अवकाश बच्चों को दिया गया है, ना कि शिक्षकों को।
कार्यरत प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक, शिक्षामित्र एवं अनुदेशक अपने-अपने विद्यालय में निर्धारित समयावधि में मौजूद रहकर विद्यालय संबंधित कार्यों को संपादित करेंगे।
अगर अधोहस्ताक्षरी या किसी अन्य उच्चाधिकारी के निरीक्षण में कोई अध्यापक, कर्मचारी विद्यालय में अनुपस्थित रहता है तो संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्यवाही अमर में लाई जाएगी।