न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
आगामी दस दिसंबर को मंडलायुक्त अजयदीप सिंह के भ्रमण से पूर्व नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने सोमवार को शाहजमाल में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने शाहजमाल स्थित डबल टंकी प्रांगण का निरीक्षण किया।
जहां सेवानिवृत्त कार्मिक इजहार द्वारा अवैध कब्जा करके रहने पर जमकर फ टकार लगायी गई। मौके पर जोनल अधिकारी व स्वच्छता निरीक्षक को तत्काल अतिक्त्रस्मण हटाने का निर्देश दिया।
इसके बाद उन्होंनेे ग्लोरियस पब्लिक स्कूल के निकट अवैध रूप से बालू बदरपुर की ब्रिकी कर रहे दो व्यक्तियों पर अलग-अलग 25-25 हजार का जुर्माना लगाया। उसी के बराबर में खाली प्लाट में गंदगी व कूड़ा पड़े होने पर उसी बालू बदरपुर स्वामी के विरुद्ध 25 हजार का एक और जुर्माना लगाया।
नगर आयुक्त ने क्षेत्रीय जोनल अधिकारी राजेंद्र सिंह व स्वच्छता निरीक्षक आरसी सैनी को उक्त दोनों जुर्माने की धनराशि 75 हजार रुपये वसूलने के निर्देश दिये।
नगर आयुक्त ने मौके पर शाहजमाल में सिटी फ ारेस्ट बनाने का निर्णय लिया। बताया कि जिस प्रकार हम अपने घर को हरा भरा बनाते है, उसी प्रकार हमारा दायित्व अपने शहर को भी हरा भरा बनाना है। खाली पड़ी जमीनों पर पौधरोपण कर उनको हरा भरा बनाया जाएगा।
यहां पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. शिव कुमार, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी विनय कुमार राय, सहायक अभियंता एनके कनौजिया, जोनल अधिकारी अजीत कुमार राय, राजेंद्र सिंह यादव और एहसान रब आदि मौजूद रहे।
-----------