फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की शिकायत पर जांच का आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यालय में भारत माता की तस्वीर को तोड़ने के मामले में जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने एडीएम प्रशासन अजय श्रीवास्तव को जांच करने का आदेश दिया है। एडीएम प्रशासन छह दिसंबर तक जांच पूरी कर जिलाधिकारी को सौंपेंगे इसके बाद आगे की कार्रवाई नियमानुसार होगी।

शनिवार को एबीवीपी के पदाधिकारी जिलाधिकारी से मिले थे और उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की थी। गौर हो कि एबीवीपी के कुछ पुराने व निष्कासित कार्यकर्ताआें पर ही भारत माता की तस्वीर को तोड़ने का षड्यंत्र रचने आरोप लग रहा है।
विज्ञापन


जिसकी ऑडियो क्लीपिंग भी वायरल हुई है। जिसके बाद से एबीवीपी की भी किरकिरी हो रही है। इसीलिए शनिवार को एबीवीपी के विभाग संयोजक नानक राजपूत अन्य पदाधिकारियों के साथ जिलाधिकारी से मिले और उनसे जांच कराने की मांग की। जिस पर जिलाधिकारी ने शाम को जांच करने का आदेश कर दिया।

इधर, सपा, कांग्रेस, रालोद के नेता भी भारत माता की तस्वीर तोड़ने के मामले में सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। जिस पर पुलिस में दबाव बन रहा है कि कार्रवाई की जाए लेकिन पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लिखित शिकायत मिलने के बाद ही जांच कर कार्रवाई करेंगे।


भारत माता की तस्वीर का अपमान करने वालों की निंदा
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया महानगर ने भारत माता की तस्वीर का अपमान करने वालों की निंदा की है। महानगर अध्यक्ष बाबा फरीद आजाद ने कहा कि जो लोग देश भक्ति का दम भरते थे, आज जनता के सामने उनके चेहरे बेनकाब हो गए। उन्होंने कहा कि वह इस पूरे प्रकरण की जानकारी अपने राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व को दे रहे हैं। इस अवसर पर सुनील, सविता, मजहर उद्दीन, रितेश, महेंद्र अकोदिया, रईस सूफी, सलीम, औरंगजेब, अलीम, प्रभात, दिलशाद, इकरार अहमद आदि लोग मौजूद थे।


एबीवीपी को न्याय नहीं मिला तो आंदोलन करेंगे
एबीवीपी छात्रों के समर्थन में शनिवार को कई कॉलेजों के बाहर छात्रों ने जमकर प्रदर्शन किया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। छात्रों का कहना था कि पुलिस प्रशासन की ओर से एबीवीपी को बदनाम करने के लिए झूठी रिकॉर्डिंग बनाकर सार्वजनिक की गई।

धर्म समाज डिग्री कॉलेज, एसवी कॉलेज, हीरालाल बारहसैनी इंटर कॉलेज सहित अन्य कॉलेजों के बाहर शनिवार को छात्रों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। डीएस के छात्र पुष्पेंद्र ने कहा कि जो लोग एबीवीपी को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं। अगर उनके खिलाफ कोई कार्यवाही हुई तो छात्र सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे। हीरालाल बाहरसैनी इंटर कॉलेज के छात्र मयंक ने कहा कि राहगीरों की चाभी निकालना पूरी तरीके से गलत है। इससे राहगीर कई घंटों तक परेशान रहे। पुलिस जबरन एबीवीपी कार्यकर्ताओं को थान ले जा रही थी।

कहा कि सभी छात्र एबीवीपी के साथ खड़े हैं। वार्ष्णेय कॉलेज पर लगभग 200 की संख्या में छात्रों ने एकत्रित होकर हंगामा किया। इस दौरान छात्रा शिवानी ने कहा कि पुलिस की ओर से फर्जी ऑडियो वायरल कर षड़यंत्र रच रही है। उसमें सीओ की आवाज साफ नजर आ रही है। छात्रा कोमल चौहान ने कहा कि विद्यार्थी परिषद एक राष्ट्रवादी छात्र संगठन है। वह छात्रों की समस्याओं को उठाता रहा है।

अगर एबीवीपी को न्याय नहीं मिलेगा तो सभी छात्र आंदोलन करेंगे। इस मौके पर बड़ी संख्या में छात्र खुशबू, मुस्कान, राखी, डॉली, निशा, ममता, रचना, राहुल, देवेंद्र, मनोज, फिरोज, कुनाल, अजय, रोहित, पवन, साक्षी, चंचल, कंचन, अनुराधा आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन


भारत माता का अपमान नहीं किया जाएगा बर्दाश्त
अखिल भारत हिंदू महासभा के महानगर अध्यक्ष सचिन शर्मा ने शनिवार को बी दास कंपाउंड स्थित कार्यालय पर बैठक आयोजित कर डीएम को पत्र भेजा। पत्र में उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद कार्यालय पर भारत माता के चित्र को तोड़ने की घटना पर प्रशासन ने अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की है। कहा कि उक्त घटना से उनका कोई लेना-देना नहीं है। लेकिन, भारत माता का अपमान जिसने भी किया है उसपर ज्लद कार्यवाही की जाए। इस मौके पर हरिशंकर शर्मा, प्रशांत उपाध्याय, मनोज सैनी, कन्हैया लाल, राजीव यादव, कूंज मिश्र, अशोक पांडेय, गजेंद्र कुमार वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें