न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक, शिक्षा और इस क्षेत्र से जुड़ी हस्तियों को सम्मानित करने के लिए अमर उजाला द्वारा गुरु प्रमाण सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है।
यह कार्यक्रम मैरिस रोड स्थित होटल मैलरोज इन में पांच सितंबर को दोपहर 12.30 बजे आयोजित किया जाएग। इसमें बतौर मुख्य अतिथि डीआईजी डॉ.प्रीतिंदर सिंह, जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी के साथ साथ प्रमुख अधिकारियों व प्रमुख शैक्षिक संस्थाओं के प्रधानाचार्य और प्रबंधक भी मौजूद रहेंगे। समारोह की अध्यक्षता पूर्व मंत्री व एमएलसी ठा.जयवीर सिंह करेंगे। साथ ही शहर के शिक्षाविद् अपने शिक्षकों से जुड़े अनुभव भी साझा करेंगे।
कार्यक्रम में बुजुर्ग शिक्षक चौ. रनवीर सिंह, एएमयू के वरिष्ठ स्केटिंग कोच अली अकबर, एएमयू ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेंटर (जनरल) के डायरेक्टर और कैरियर गुरु साद हमीद, मंगलायतन विश्वविद्यालय के कुलपति, क्रिकेट कोच मसूद अमीनी, पीसी गुप्ता को सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम में शिक्षा जगत से जुड़े लोग बताएंगे कि कैसे एक साधारण विद्यार्थी मेधावी की श्रेणी में आता है। बाद में वही विद्यार्थी समाज में प्रतिष्ठित स्थान पर आता है और शिक्षक का नाम रोशन करता है। बचपन से ही ऐसे विद्यार्थियों की प्रतिभा कैसे पहचानी जाए? विद्यार्थी की कमियों को कैसे उनकी खूबियों में बदला जाए? इसी पर चर्चा की जाएगी।
कार्यक्रम के सहयोगी
एसीएन इंटरनेशनल स्कूल
एसीएन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन
नीहार मीरा नेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल
हेडवर्ड पब्लिशिंग कंपनी नोएडा
जेपी आप्टिकल, अलीगढ़
अनवर बुक डिपोट, अलीगढ़
होटल मेलरोज इन, वेन्यू पार्टनर