फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी की मूर्ति तोड़ सावरकर व भगत सिंह की मूर्ति लगा दें -Cordination

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


मुस्लिम यूथ एसोसिएशन के अध्यक्ष मो. आमिर राशिद ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में राष्ट्रवादी विचारधारा के संचार के लिए महात्मा गांधी की मूर्तियों को तोड़कर वीर सावरकर, भगत सिंह एवं सुभाष चंद्र बोस की मूर्तियां लगा देनी चाहिए।

कुछ महीने पहले उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति को पत्र लिखकर कैंपस में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की शाखा लगाने की मांग की थी। इसके अलावा अभिनेता कमल हासन और कांग्रेस नेता शशि थरूर के चेहरे पर कालिख पोतने वाले को इनाम देने की घोषणा भी वे कर चुके हैं।
विज्ञापन


शाहजहांपुर के थाना बण्डा के ढका घनश्यामपुर में महात्मा गांधी की मूर्ति को भगवा रंग से रंगा गया है। भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं पर मूर्ति रंगने का आरोप लग रहा है। इस पर आमिर राशिद ने कहा कि राष्ट्रवादियों को लगता है कि भगवा रंग की लहर प्रदेश में होनी चाहिए तो गांधी की मूर्ति तोड़कर देश पर बलिदान होने वाले महापुरुषों की मूर्ति लगा दें।

अपने आप को राष्ट्रवादी चिंतक कहने वाले आमिर राशिद कहते हैं कि भगवा रंग को किसी धर्म या जाति से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। यह बलिदान एवं त्याग की पहचान है। महात्मा गांधी ने हिंदुओं के संरक्षण के लिए कोई काम नहीं किया। वह सांप्रदायिकता का काम करते थे। देश को दो टुकड़ों में विभाजन का काम गांधी का ही था।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि आमिर राशिद अपने विवादित बयानों के कारण चर्चा में बने रहते हैं। कुछ महीने पहले एएमयू में आरएसएस शाखा लगाने की बात कहकर चर्चा में आए थे। इससे पूर्व फिल्म अभिनेता कमल हसन एवं कांग्रेस नेता शशि थरूर के चेहरे पर कालिख पोतने वाले को क्रमश: 25 एवं 11 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा कर चर्चा में आए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें