फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार रूम के नंबरों को बैन करने वालों को डीएम ने दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


डीएम वार रूम के संचालन में प्रयोग किए जाने वाले नंबरों को बैन कराने वाले शरारती तत्वों को डीएम ने चेतावनी जारी की है। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि वे अपनी हरकतों से बाज आएं, अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग के पास आधुनिक तकनीक से युक्त सॉफ्टवेयर का सर्विलांस उपलब्ध है और वह सर्विलांस वांछित व्यक्ति की लोकेशन, मोबाइल नंबर आदि सभी की जानकारी देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अत: वार रूम के व्हाट्स ऐप नंबर बैन करने वाले शरारती तत्व इस तथ्य को समझ लें अन्यथा आईटी एक्ट के अंतर्गत होने वाली कार्रवाई और दंड के लिए तैयार रहें।

बताते चलें कि डीएम वार रूम के मोबाइल नंबर बार-बार अराजक तत्वों द्वारा बैन किये जा रहे हैं, जिससे डीएम वार रूम का व्हाट्स ऐप नंबर वाला सैट उपयोग में नहीं लाया जा सकता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें