फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी यूनिवर्सिटी से परस्पर सहयोग पर विचार

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अमेरिका की एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी के अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट के समन्वयक एवं संपर्क अधिकारी डॉ. शल्फ बनार्ट गब्बार्ड ने जेएन मेडिकल कॉलेज की लाइब्रेरी का दौरा किया और मेडिसन फैकल्टी के मानद पुस्तकालय अधिकारी प्रो. खुरशीद आलम से भेंट कर पारस्परिक हित के मुद्दों पर मुख्य रूप से चर्चा की।
विज्ञापन



डॉ. शल्फ बनार्ट ने लाइब्रेरी के विभिन्न सेक्शन को देखा और वहां छात्रों, पैरामेडिकल स्टॉफ, मेडिसन तथा दंत चिकित्सा पर उपलब्ध सामग्री की सराहना की।

उन्होंने वहां रखे लगभग 50 वर्ष पुराने चिकित्सा विज्ञान के जर्नल्स की विशेष रूप से प्रसन्नता की। डॉ. शल्फ ने सार्वजनिक स्वास्थ्य, जैव सूचना विज्ञान, जैव रसायन, जैव प्रौद्योगिकी और कंप्यूटर साइंस पर प्रो. खुर्शीद के साथ चर्चा की। प्रो. खुर्शीद ने एएमयू और अमेरिकन यूनिवर्सिटी के बीच छात्रों और शिक्षकों के आदान प्रदान शुरू किये जाने पर भी बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें