फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 को निकलेगी ज्योतिबा फुले की शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


भारतीय माली सैनी समाज उत्थान एवं विकास समिति, सैनी युवा जनक्रांति मोर्चा के संयुक्त बैठक में 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फुले के जन्मोत्सव पर निकलने वाली शोभायात्रा की तैयारियों पर विचार हुआ।

समिति के अध्यक्ष मुकेश कुमार सैनी एडवोकेट ने बताया कि तिकोना नगला रोड केशव वाटिका से प्रात: आठ बजे निकलने वाली शोभायात्रा चंदनिया चौक, सुदामापुरी चौराहा, मीनाक्षी पुल, मानिक चौक, मदार गेट चौराहा, नौरंगाबाद, मरघट वाली गली, केशव वाटिका पर पहुंचेगी।
विज्ञापन


समिति संरक्षक लक्ष्मी नारायण गांधी, समिति के सह महासचिव राकेश लंबरदार बंटू सैनी, अमित सैनी ने बताया कि शोभायात्रा के दौरान कमिश्नर को ज्ञापन देकर महानगर के किसी भी चौराहे पर महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा लगाने व सावित्रीबाई फुले के नाम से कन्या महाविद्यालय की स्थापना की मांग की जाएगी
विज्ञापन


। इस मौके पर चेतन सैनी, बंटू सैनी, अमित सैनी, राकेश, किशन सैनी, राजकुमार सैनी, विनीत सैनी, रामू कुशवाह, सुरेश चंद्र कुशवाह, दीपक सैनी, दिलीप सैनी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें