फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लाख रुपये मिलेगा प्रधानमंत्री आवास

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रस्तावित 156 ईडब्ल्यूएस भवनों के लिए बरौला जाफराबाद में जगह चिह्नित कर प्रस्ताव बना लिया गया है। ये प्रस्ताव मार्च के अंतिम सप्ताह में शासन को मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।

अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के सचिव डीएस भदौरिया ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना में 33 वर्गमीटर का बना बनाया भवन मिलेगा। ये तीन मंजिला होंगे।

इसकी कीमत प्रति भवन लगभग 4.50 लाख रुपये होगी। जिसमें केवल दो लाख रुपये आवेदक को देने होंगे, बाकी डेढ़ लाख रुपये केंद्र सरकार और एक लाख रुपये यूपी सरकार वहन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत डूडा में पहले से आवेदन करने वाले ही इसके पात्र माने जाएंगे। 4500 वर्गमीटर जगह में बनेगा प्रोजेक्ट। इसके पास ही 10 हजार वर्गमीटर में एलआईजी, एमआईजी और एचआईजी आवास बनेंगे।

जिनकी कीमत बाद में तय होगी। पूरी योजना 15 हजार वर्गमीटर की है। उम्मीद है कि अप्रैल महीने में शासन से इसकी मंजूरी मिल जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें