फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सीडेंट में दो लोगों की मौत, कई जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के रामघाट रोड, क्वार्सी चौराहा और कमेला रोड पर हुई तीन अलग-अलग दुर्घटनाओं में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। कई लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

शाहजमाल निवासी 50 वर्षीय महिला जाहिरा पत्नी वली मोहम्मद अपनी करीब 25 वर्षीय बेटी आसमा के साथ सोमवार को दोपहर बाजार के लिए निकली थी। कमेला रोड पर दोपहर 12 बजे के करीब पीछे से आती अनियंत्रित मैक्स पिकअप गाड़ी ने मां-बेटी और पास ही खड़ी नफीसा नामक महिला को टक्कर मार दी। जाहिरा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल आसमा व नफीसा को मेडिकल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद मैक्स पिकअप चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन


इधर छर्रा के गांव सलगवां निवासी करीब 30 वर्षीय राज नरेश पुत्र बादाम सिंह गत दिवस तालानगरी में रहने वाली अपनी बुआ के घर आया था। सोमवार को सुबह दस बजे के करीब वह अपने बुआ के बेटे के साथ आरटीओ जाने के लिए बाइक से निकला। क्वार्सी चौराहे पर एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में राजनरेश की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी बुआ का लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तीसरी दुर्घटना रामघाट रोड अवंतिका फेस-1 में हुई। इलाहाबाद बैंक के सेवानिवृत्त प्रबंधक एवं राज्य कर्मचारी कालोनी निवासी करीब 70 वर्षीय मनोहर सिंह सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे सेंट फिदेलिस स्कूल में पढ़ रहे अपने छह सात वर्षीय नाती अर्नब सिंह को स्कूल छोड़ने स्कूटर से आ रहे थे। तभी सामने से आ रहे अनियंत्रित आटो ने एमिटी स्कूल के सामने स्कूटर में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर इतनी तेज थी कि मनोहर सिंह और उनका नाती उछलकर पास के नाले में जा गिरे और आटो स्कूटर के ऊपर चढ़ गया, उसका अगला पहिया भी निकल गया। आसपास के लोगों ने गंभीर रूप से घायल मनोहर सिंह को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। बच्चे को उसके स्कूल भेज दिया, जहां उसका प्राथमिक उपचार कराया गया। आटो चालक आटो छोड़कर मौके से भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त आटो व स्कूटर को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें