फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़... संगीत के क्षेत्र में पुरस्कृत युवाओं का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
संगीत के क्षेत्र में पुरस्कृत युवाओं का सम्मान
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

तानसेन संगीत महाविद्यालय चंदनियां कोठी में आयोजित कार्यक्रम में आगरा, दिल्ली में संपन्न हुई राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पुरस्कार पाने वाले कलाकारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष सुनीता शर्मा, उपाध्यक्ष सुनीता सिंह एवं संस्थापक उस्ताद एस शेख ने किया।

उन्होंने बताया कि आगरा में हुई अखिल भारतीय विष्णु दिगंबर पलुस्कर संगीत प्रतियोगिता के युवा वर्ग में शास्त्रीय गायन में कुनाल सैनी तृतीय रहीं। ज्येष्ठ वर्ग गायन में शास्त्रीय गायन में हंस कौशिक प्रथम तथा भजन में द्वितीय रहे। शास्त्रीय गायन में आरती सिंह द्वितीय, कुलदीप शर्मा भजन में द्वितीय तथा गुंजन चौधरी तृतीय रहीं। अनुष्का, परी, शिवानी व अनमोल को सांत्वना पुरस्कार मिला।
विज्ञापन


दिल्ली में इंटरनेशनल क्लासिक डांस एवं म्यूजिक फेस्टिवल में जूनियर ग्रुप में अनिका ने शास्त्रीय गायन, सेमी क्लासिक तथा फोक म्यूजिक में प्रथम स्थान प्राप्त किया। आर्यमन अग्रवाल ने वादन में प्रथम स्थान प्राप्त किया। यूथ ग्रुप में सनी एवं ललित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


कुनाल, कुलदीप शर्मा, यशपाल ने विशेष पुरस्कार जीता। सभी का सम्मान हुआ। इस मौके पर राहुल सेन, श्रृष्टि शर्मा, तुलसी वार्ष्णेय, सबरीना शेख, सिहरा शेख, आरपी सिंह, जुबैर आलम, डॉ. जुबैर आलम आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें