फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में बारदाना गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बारदाना गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

महानगर के बन्नादेवी थाना क्षेत्र स्थित सराय लवरिया में बारदाना के गोदाम में आग लगने से अफरातफरी मच गई। दमकल ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गोदाम स्वामी ने थाने में अज्ञात लोगों पर साजिश के तहत आग लगाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

सराय लवरिया निवासी सुनील सागर का घर के निकट ही बारदाना का गोदाम है। गत रात वह एक शादी में शामिल होने के लिए में दिल्ली गए थे। इसी बीच रात को गोदाम में आग लग गयी। लपटें देखकर आस-पड़ोस के लोग जाग गये और शोर मचाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने दमकल के साथ गोदाम स्वामी को भी सूचना दी। दमकल मौके पर पहुंच गई और दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित के अनुसार तीन लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। सुनील ने तहरीर में कहा है कि उसके गोदाम में बिजली का कोई काम नहीं है। इसलिए शार्ट सर्किट का मतलब नहीं बनता। किसी ने साजिश के तहत आग लगाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें