अटल टिकरिंग लैब के लिए बजट का इंतजार
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
नौरंगीलाल जीआईसी में अटल टिंक रिंग लैब की स्थापना के लिए शासन ने मंजूरी तो दे दी, लेकिन अभी तक बजट नहीं आया है।
पिछले दिनों सरकार ने देश के करीब 500 विद्यालयों में अटल टिंकरिंग लैब स्थापित करने की घोषणा की थी।
इसका मकसद विद्यार्थियों को विज्ञान प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित के विभिन्न पहलुओं को समझने और उन्हें कुछ नया करने के लिए उपकरण व अन्य संसाधन उपलब्ध कराना है। यह लैब सीबीएसई, आईसीएसई, यूपी बोर्ड आदि सभी तरह से माध्यमिक विद्यालयों में स्थापित होनी हैं।
जिले में एकमात्र नौरंगीलाल जीआईसी को इस लैब की स्थापना के लिए चयनित किया गया। यहां से सर्वे आदि भी टीमें आकर कर गईं। लैब के लिए 20 लाख रुपये का बजट सरकार को देना है। नौरंगीलाल जीआईसी के प्रधानाचार्य शीलेंद्र कुमार का कहना है कि जल्द ही बजट मिल जाएगा।