फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हम्माद का यूपी क्रिकेट टीम में चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
हम्माद का यूपी क्रिकेट टीम में चयन
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

यूपी अंडर-23 की टीम में पावना स्पोर्ट्स एकेडमी के हम्माद इफराक जगह बनाने में कामयाब रहे। जिला व मंडल स्तरीय चयन प्रक्रियाओं को पार कर उनका चयन यूपी टीम के ट्रायल मैचों में हुआ। दाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज हम्माद ने सेलेक्शन मैच में नाबाद 100 रनों की जोरदार पारी खेली।
विज्ञापन


आगरा रोड स्थित डीपीएस में संचालित पावना स्पोर्ट्स एकेडमी के कोच फाजिल इलियासी ने बताया कि 24 से 26 सितंबर तक कानपुर के कमला क्लब में आयोजित ट्रायल मैच में हम्माद ने शानदार पारी खेलकर चयनकर्ताओं का दिल जीत लिया। यूपी अंडर-23 टीम में 25 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। जिनमें हम्माद अव्वल खिलाड़ियों की श्रेणी में शामिल हैं। अब टीम ग्रेटर नोएडा में होने वाले प्रैक्टिस मैच में भाग लेगी और जल्द ही भुवनेश्वर में आयोजित होने वाले बोर्ड मैच खेलेगी। एकेडमी के कोच अजीत सक्सेना, सरबजीत सिंह, अदनान एवं अन्य खिलाड़ियों ने हम्माद को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें