फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां दुर्गा पर आपतिजनक टिप्पणी पर भड़के हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
मां दुर्गा पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर भड़के हिंदू जागरण मंच कार्यकर्ता
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

ओजोन एनाउंसमेंट के व्हाट्स एप ग्रुप पर मां दुर्गा के खिलाफ सीपी सिंह के नाम के व्यक्ति के मोबाइल नंबर से की गई कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी पर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

मंच के महानगर अध्यक्ष ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ नाम एवं मोबाइल नंबर सहित एफआईआर दर्ज करा दी है।

मंच के महानगर अध्यक्ष सोनू सविता द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर में कहा गया है कि 22 सितंबर को सुबह 8:25 बजे ओजोन एनाउंसमेंट के व्हाट्स एप ग्रुप पर सीपी सिंह नाम के किसी व्यक्ति ने मोबाइल नंबर 9412595928 से मां दुर्गा के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाकर गंदी मानसिकता का परिचय दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे हमारी भावनाएं आहत हुई हैं। ऐसी अराजक मानसिकता वाले व्यक्ति के खिलाफ जल्द से जल्द कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने अपनी तहरीर के साथ पोस्ट का स्क्रीन शाट भी दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें