फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में दिव्यांगों ने उठाई एस्केलेटर की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
दिव्यांगों ने उठाई एस्केलेटर की मांग
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

दिव्यांग एकता वेलफेयर सोसाइटी ने शुक्रवार को रेलवे स्टेशन परिसर में धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने एस्केलेटर की मांग सहित छह सूत्रीय मांगों का ज्ञापन स्टेशन अधीक्षक को सौंपा।

सोसाइटी के पदाधिकारियों ने बताया कि स्टेशन परिसर में दिव्यांग, बुजुर्ग व महिलाओं के लिए मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं। रेलवे स्टेशन पर तत्काल एस्केलेटर का इंतजाम करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर प्लेटफार्म पर व्हील चेयर की व्यवस्था हो। दिव्यांगों के लिए विशेष विश्राम गृह हो जिसमें दवाओं से लेकर शौचालय, टिकट काउंटर सहित सभी व्यवस्थाएं हों। दिव्यांगों की सुरक्षा पर ध्यान दिया जाए।

स्टेशन परिसर में रैंपों से अतिक्रमण हटाया जाए। इस पर स्टेशन अधीक्षक ने जल्द से जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें