फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में कब्जा हटवाने पहुंची टीम पर पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
कब्जा हटवाने पहुंची राजस्व टीम पर पथराव
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, छर्रा (अलीगढ़)।

गांव छौगवां में खाद के गड्ढों, चकरोड, नालों से अवैध कब्जे हटवाने पहुंची राजस्व विभाग एवं पुलिस टीम को ग्रामीणों के विरोध के चलते उल्टे पैर लौटना पड़ा। ग्रामीणों के पथराव करने से सरकारी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। लेखपाल की ओर से अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

बताया गया कि गांव छौगवां में कुछ व्यक्तियों ने ग्राम समाज की भूमि पर अवैध रूप से स्थाई कब्जा कर रखा है। न्यायालय तहसीलदार की ओर से जेड ए , एलआर एक्ट की धारा 122बी के तहत बेदखली व जुर्माने का आदेश हो चुका है।
विज्ञापन


शनिवार को राजस्व विभाग की टीम फोर्स के गांव में अवैध कब्जा हटवाने पहुंची थी। इस पर ग्रामीण विरोध में उतर आए। राजस्व टीम पर पथराव शुरू कर दिया। पथराव से सरकारी जीप क्षतिग्रस्त हो गयी।

टीम में तहसीलदार राजेश कुमार, राजस्व निरीक्षक बबलू कुमार, लेखपाल भगवान सिंह व छर्रा कोतवाली के सब इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह मौजूद थे। ग्रामीणों इस आक्रोश से टीम पीछे हट गई।
विज्ञापन


तहसीलदार की संस्तुति पर लेखपाल भगवान सिंह ने मनोज कुमार, रजनी, बबली, रानी देवी, अनिल कुमार, मोहित कुमार, रनवीर सिंह व मुक्को देवी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, पथराव की रिपोर्ट अंकित कराई है। तहसीलदार राजेश कुमार ने बताया कि अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है सभी के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें