फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने चिट्ठी से ही दे दिया तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
पति ने चिट्ठी से ही दे दिया तलाक
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

बरला के फजलपुर की एक युवती को आगरा के एत्मादुद्दौला निवासी पति ने चिट्ठी भेजकर तलाक दे दिया। अब जान से मारने की धमकी दे रहा है। जिसकी शिकायत एसएसपी दफ्तर में की गई है।
विज्ञापन

गांव फजलपुर निवासी शबनम का कहना है कि 6 साल पहले उसकी शादी एत्मादुद्दौला निवासी युवक से हुई थी। बिना किसी कारण से 15 जुलाई को तलाक भरी चिट्ठी मायके भिजवा दी। इसकी जानकारी तब हुई जब वह किसी काम से मायके आयी हुईं थी। इसी दौरान पति ने उसके घरवालों के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया और अब जान से मारने की धमकी दी जा रही है। 27 जून को पति व अन्य ससुरालीजन उसके घर आए और मारपीट करते हुए बेटी को खींचकर ले जाने लगे। जिसकी शिकायत थाना पुलिस से की तो तहरीर लेने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। एसएसपी से मांग की गई है कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें