फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताबड़तोड़ लूट करने वाला अहेरिया गैंग दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
ताबड़तोड़ लूट करने वाला अहेरिया गैंग दबोचा
विज्ञापन

ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
जिले के ग्रामीण इलाके में लूट की ताबड़तोड़ वारदातों को अंजाम देने वाले अंतरजनपदीय अहेरिया गैंग सरगना सहित पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। यह सफलता क्राइम ब्रांच की मदद से गोंडा पुलिस को मिली है। पकड़े गए गैंग ने अपने जिले के साथ-साथ पड़ोसी हाथरस के सिकंदराराऊ में भी कई वारदातें स्वीकारी हैं। एसएसपी ने इस सफलता पर पुलिस टीम को इनाम की घोषणा की है।
एसएसपी राजेश पांडेय ने बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता में बताया कि एसपी सिटी, एसपी देहात के निर्देश पर शुरू कराए गए धरपकड़ अभियान के तहत क्राइम ब्रांच, सर्विलांस की मदद से गोंडा पुलिस ने बुधवार को अलीगढ़ रोड स्थित बसौली बंबा पुलिया से मुठभेड़ में सरगना सहित चार बदमाशों को दबोच लिया।
विज्ञापन

इन बदमाशों ने पिछले दिनों में जिले व आसपास के इलाकों में हुईं कई घटनाएं स्वीकारी हैं। सरगना ने बताया कि गिरोह बनाकर चोरी व लूट को अंजाम दहे रहे थे। उनका निशाना बैंकों के आसपास व भीड़भाड़ वाला इलाका होता है। गिरोह का सरगना विजयपाल मडराक थाने से प्रचलित दुराचारी घोषित है।
इन सभी के क्राइम रिकार्ड की जानकारी जुटाई जा रही है। इस खुलासे में क्राइम ब्रांच प्रभारी छोटेलाल, सर्विलांस प्रभारी राकेश यादव, क्राइम ब्रांच से एमपी सिंह, अखिल प्रताप, ऋषिपाल सिंह, पवन शर्मा, ज्ञानवीर सिंह, धीरज त्यागी, मनोज कुमार, रजा खान, विनोद, एसओ गोंडा शंभू तिवारी व उनकी पूरी टीम शामिल रही। सफलता पर टीम को इनाम की घोषणा की है। प्रेसवार्ता में एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव, एसपी देहात यशवीर सिंह भी मौजूद रहे।
--बॉक्स--
लूटों से ही चलता घर का खर्च
पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि सरगना विजयपाल ही उन्हें हर रोज काम पर बुलाता था। वह हर दिन नए इलाके में वारदात करने जाते थे। वह लक्ष्य बनाता था और फिर लूट के बाद आपस में रकम बांट लेते। जिससे हम सभी के घर का खर्च चलता है। जो रुपये बरामद हुए हैं, वह इगलास, चंडौस और गोंडा की लूटों से संबंधित हैं।
विज्ञापन

------
--साथ के लिए--
लोधा पुलिस ने भी दो लुटेरे दबोचे
एसएसपी ने प्रेसवार्ता में बताया कि इसी अभियान के दौरान एसओ लोधा ने भी क्राइम ब्रांच व सर्विलांस की मदद से दो लुटेरे दबोचे हैं। लोधा एसओ वीरेंद्र सिंह इंदौलिया गोंडा रोड पर चेकिंग कर रहे थे। तभी मुठभेड़ में दो बदमाश विमल कुमार शर्मा व लालू निवासीगण गोविंदपुर फगोई लोधा को पकड़ लिया, जबकि उनका साथी सौरभ निवासी नगला दानसहाय भाग गया। उनके पास से 12 जून को गोंडा रोड से लूटी गई बाइक बरामद हुई। इन दोनों ने वह लूट स्वीकारी और एक चोरी भी स्वीकारी।

सब हेड...
क्राइम ब्रांच और गोंडा पुलिस को मिली अंतरजनपदीय गैंग की गिरफ्तारी में सफलता
--प्वाइंटर--
अलीगढ़ और हाथरस में लूटपाट की कई वारदात स्वीकारीं
--गिरफ्तार अभियुक्त--
-सरगना विजयपाल निवासी मोहनपुर मडराक
-महेंद्र निवासी बरसौली हसायन जनपद हाथरस
-प्रेमपाल निवासी बरसौली हसायन जनपद हाथरस
-छोटेलाल निवासी ग्राम नगला खारी थाना बरला
--यह हुआ बरामद--
-03 देशी तमंचा 315 बोर, 7 कारतूस
-26 हजार रुपया तीन लूटों से संबंधित
-02 बाइक पिछले दिनों जिन्हें लूटा गया
-ये घटनाएं स्वीकारी-
-एक माह पूर्व सिकंदराराऊ पंत चौराहा पर 26 हजार की लूट
-पंद्रह दिन पूर्व सिकंदराराऊ बस स्टैंड पर 20 हजार की लूट
-फरवरी में छर्रा-भूड़िया के मध्य बस में यात्री से 93 हजार लूट
-बीस दिन पहले इगलास में एस्सार पेट्रोल पंप से 50 हजार लूट
-गोंडा में पिछले दिनों बैंक से निकले किसान से 40 हजार लूट
-चंडौस में पिछले माह पिसावा रोड पर 88हजार रुपये की लूट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें