ट्रायल में प्रतिभाग करते एथलीट।
- फोटो : samvad
स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय ट्रायल में 16 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। चयनित खिलाड़ी अब शुक्रवार को मंडल स्तर पर होने वाले ट्रायल में हिस्सा लेंगे। यहां बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रदेश स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा।
जिला स्तरीय ट्रायल में शिवम चौधरी, विजय कुमार, सूर्या यादव, रोहित कुमार, शेखर प्रजापति, शिवम तोमर, विनीत कुमार, आर्यन शर्मा, कुंदन सिंह, विष्णु कुमार, शिवम शर्मा, राज दीक्षित, देवेंद्र कुमार, विकेश कुमार, ऋषभ ठाकुर और अर्जुन का चयन हुआ है।
कोच शौकत अली ने बताया कि प्रदेश स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता 31 अक्तूबर से एक नवंबर तक वाराणसी के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम, सिगरा में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए खिलाड़ियों को मंडल स्तर के ट्रायल में अपनी प्रतिभा साबित करनी होगी।