फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा रोड पर पशु कारोबारी से 16.50 लाख रुपये लूटे

Wed, 18 Nov 2015 02:03 AM IST
अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। मडराक क्षेत्र में हाईवे बाइपास पर जलेसर के एक पशु व्यापारी से बाइक सवार लुटेरों ने मंगलवार की शाम को हथियारों के बल पर 16.50 लाख रुपये लूट लिए। इस दौरान हाईवे पर गश्त कर रही पुलिस पिकेट ने लुटेरों का पीछा किया लेकिन लुटेरे हाथ नहीं आए। पुलिस पीड़ित व्यापारी के बताए गए विवरण के आधार पर लुटेरों की सभी संभावित जगह तलाश कर रही है। मौके पर पुलिस अधिकारी भी पहुंच गए थे। 
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि देहली गेट के मोहल्ला तुर्कमान गेट में रहने वाला नासिर ठेकेदारों से पशु खरीद कर मीट फैक्ट्रियों को सप्लाई करता है। मंगलवार को नासिर अपने चचेरे भाई तुर्कमान गेट के ही रहने वाले मुर्सलीन साथ रामघाट रोड स्थित एक्सिस बैंक आया था। बैंक से उन्होंने 16.50 लाख रुपये निकाले। इस रुपये से पशुओं के ठेकेदारों का भुगतान करना था। दोनों लोग अपनी डस्टर कार से तालसपुर के लिए चल दिए। 
यह लोग आगरा रोड पर नगला मंदिर के पास से नए बाईपास की ओर बढ़े। कार को मुर्सलीन चला रहा था। मडराक थाना क्षेत्र के अंतर्गत नए बाईपास पर पहुंचने पर सामने गलत साइड से आ रही टाटा सफारी ने पशु कारोबारी की डस्टर कार में टक्कर मार दी। अभी पशु कारोबारी कार की टक्कर आदि से खुद को संभाल ही रहे थे कि अचानक अपाचे बाइक सवार दो लुटेरे आए और पशु कारोबारियों की कार पर फायरिंग शुरू कर दी। 
विज्ञापन

एक लुटेरे ने कार का दरवाजा खोलते हुए कारोबारी के हाथ में लगे रुपयों से भरा बैग लूट लिया। इसके बाद वह लुटेरे फायरिंग करते हुए भाग गए। जबकि सफारी को मौके पर ही छोड़ गए। हाईवे पर गश्त कर रही पिकेट ने लुटेरों का पीछा किया लेकिन वह हाथ नहीं लगे। 
घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जे रविंद्र गौड़, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संसार सिंह राठी और करीब छह थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। लुटेरों की छोड़ी गई मटमैले रंग की सफारी गाड़ी के नंबरों के आधार पर पुलिस उसके मालिक की तलाश कर रही है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि लूट की रेकी बैंक से ही की गई थी। पुलिस ने बैंक के सीसीटीवी फुटेज भी निकलवाए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें