न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
शहर के अथर्व विक्रम गौतम ने लगातार 96 घंटे स्केटिंग करते हुए अपना परचम लहराया है। अथर्व ने अपना नाम आठ किताबों में भी दर्ज कराया है।
96 घंटे स्केटिंग करने पर एशिया बुक ऑफ रिकार्ड, इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड, इंडियन यंग अचीवर बुक ऑफ रिकार्ड, बेस्ट ऑफ इंडिया रिकार्ड, ग्लोबल रिकार्ड, एसिया पेसिफिक रिकार्ड, नेशनल रिकार्ड तथा चिल्ड्रन रिकार्ड में अथर्व का नाम दर्ज हुआ है। इस उपलब्धि पर स्केटिंग क्लासेस के प्रेसीडेंट विवेक बंसल व कोच प्रदीप रावत ने अथर्व को शुभकामनाएं दी हैं।