फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमके लाइंस, टाइंटस व बाला रेड ने जीते मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


एमके अलीगेरियन क्रिकेट एकेडमी की ओर से आयोजित समर टी-20 अंडर-14 सीजन-3 क्रिकेट लीग में एमके लाइंस, टाइंटस व बाला रेड ने प्रतिद्वंद्वियों को हरा दिया।

स्टेडियम में एमके राइडर ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 128 रन बनाए। फैज इलाही ने 54 व फारिस ने 15 रन की पारी खेली। एमके लाइंस के गेंदबाज पंकज ने 2 विकेट झटके। जवाब में उतरी लाइंस 18.3 ओवर में 5 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। पंकज राघव ने 66 व आर्यन ने 31 रन बनाए। राइडर के गेंदबाज अयान ने 3 व आयुष ने 2 विकेट झटके। लाइंस ने 5 विकेट से मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच पंकज व प्लेयर ऑफ द डे फैज को अरुण सिंह जादौन ने दिया।

पांचवें मैच में एमके टाइटंस ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 170 रन बनाए। प्रिंस विमल ने 70 व यश ने 25 रन की पारी खेली। बाला यलो के गेंदबाज भूमि व प्रतीक ने 2-2 विकेट चटकाए। जवाब में उतरी यलो की टीम 19.4 ओवर में 95 रन पर सिमट गई। भूमि ने 30 व बिंदु ने 15 रन बनाए। टाइंटस के गेंदबाज अक्षय व प्रिंस ने 3-3 विकेट झटके। रेड ने 84 रन से मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच प्रिंस व प्लेयर ऑफ द डे भूमि को शान मोहम्मद ने दिया। टाइंटस ने 75 रन से मैच जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छठवें मैच में बाला रेड ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 194 रन बनाए। श्रेयांश ने 70 व विशाल ने 61 रन की पारी खेली। एमके स्पार्टन के गेंदबाज रिषभ ने 2 विकेट चटकाए। जवाब में उतरी स्पार्टन 20 ओवर में 8 विकेट पर 144 रन बना सकी। उमेश ने 40 व मयूर ने 22 रन बनाए। रेड के गेंदबाज केशव व अश्वनी ने 2-2 विकेट झटके। रेड ने 50 रन से मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच श्रेयांश व प्लेयर ऑफ द डे उमेश को मोहम्मद जीशान, हन्नान रिजवान, मनीष रावत ने दिया। इस अवसर एकेडमी को मुख्य कोच मंसूर अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें