फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला भविष्य ज्योति कार्यक्रम आज

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अमर उजाला और शारदा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूसंस की ओर से भविष्य ज्योति कार्यक्रम के तहत हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आज रविवार को होगा। जीटी रोड स्थित धर्म समाज महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में यह सम्मान समारोह सुबह 11 बजे से होगा।

इसमें यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड, आईसीएसई बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अलीगढ़ के मंडलायुक्त अजयदीप सिंह विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करेंगे। मुख्य विकास अधिकारी अनुनय झा और जिला विद्यालय निरीक्षक डा. धर्मेंद्र शर्मा कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


इस सम्मान समारोह का हिस्सा बनने के लिए हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हजारों छात्र छात्राओं ने पंजीकरण के लिये आवेदन किया। जिसमें मेरिट के आधार पर मेधावियों का चयन किया गया। चयनित विद्यार्थियों को फ ोन द्वारा सूचित कर दिया गया हैं। केवल चयनित विद्यार्थियों का ही प्रवेश मान्य हैं।
विज्ञापन


चयनित विद्यार्थी मार्कशीट की फ ोटो स्टेट कॉपी या फि र इंटरनेट मार्कशीट की कॉपी साथ लेकर आएंगे। इसके साथ ही संबंधित स्कूल कॉलेज के आई कार्ड, आधार कार्ड को पहचान पत्र के रूप में साथ अवश्य लाएं। केवल चयनित मेधावी मेडल और सर्टिफि केट से सम्मानित होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें