न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर शहर की लाखों जनता ने हरियाली को संरक्षित करने की शपथ ली। प्रदूषण नियंत्रक बोर्ड से लेकर शहर के सामाजिक संगठनों ने जगह-जगह जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया। स्कूल संचालकों ने भी विद्यार्थियों को हरियाली संरक्षित करने का पाठ पढ़ाया। शहर की पॉश कालोनी में रहने वाले लोगों ने कालोनी के पार्कों को गंदगी रहित और हरियाली से भरपूर रखने का प्रण लिया।
प्रदूषण नियंत्रक बोर्ड ने यश रेजीडेंसी, सर्किट हाउस में कार्यशाला आयोजित कर लोगों को बताय कि हरियाली खत्म होने के कारण प्रदूषण जन्म ले रहा है, जिससे अस्थमा, त्वचा रोग, हार्ट अटैक, कैंसर जैसी बीमारियों को जन्म हो रहा है। इस दौरान कमिश्नर अजय दीप, सीवीओ केपी वार्ष्णेय, टीके राय, सुबोध नंदन शर्मा, अशोक चौधरी आदि मौजूद रहे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से घंटाघर स्थित पार्क में पर्यावरण गोष्ठी एवं पौधरोपण का आयोजन किया गया।
प्राधिकरण के स्वयं सेवा प्रवक्ता उपेंद्र मिश्रा ने लोगों को वायु संकट के प्रति जागरूक किया। इस दौरान नितिन अग्रवाल, सावित्री देवी, आभा वार्ष्णेय, गीता देवी, सुमैया खान, मीनू चौधरी, आशीष पॉल आदि मौजूद रहे। इधर, डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने निर्देशन में माध्यमिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में बुधवार को बड़े स्तर पर पौधरोपण का आयोजन हुआ। जिसमें विद्यालय के शिक्षकों के साथ विद्यार्थियों ने भी बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। वहीं, उड़ान सोसाइटी, हरीतिमा पर्यावरण सुरक्षा समिति, नारायणी इंटरनेशनल स्कूल, अग्रवाल परिषद, सर्व कल्याणम न्यास, यूथ फॉर नेशन एवं अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के संयुक्त तत्वाधान में जवाहर भवन स्थित चर्च कंपाउंड में चित्रकला, कविता, लघु कथा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इसमें शहर के विभिन्न स्कूलों को बच्चों ने भाग लिया। हीरालाल बारहसैनी इंटर कालेज के एनसीसी कैडेट्स नेे एक वृक्ष दस पुुत्र समान, पर्यावरण का करो सम्मान थीम पर विद्यालय से लेकर अचल ताल तक पैदल रैली निकाल लोगों को जागरूक किया। इसमें प्रधानाचार्य अजय कुमार गुप्ता, भारत सिंह, वीरेंद्र पाल सिंह, अरुण कुमार सिंह, विशाल, हेमंत, शुभम, राहुल, सौरभ, प्रकाश आदि मौजूद रहे। भारत विकास परिषद ब्रज प्रांत के बैनर तले परिषद की सभी शाखाओं के पदाधिकारियों ने गांधी पार्क में पौधरोपण किया।
इस दौरान प्रभात वार्ष्णेय, कैलाश चंद वार्ष्णेय, मुकेश वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे। धर्म समाज इंटर कालेज के अध्यापकों ने छात्र-छात्राओं को हरियाली के प्रति जागरूक करते हुए पौधरोपण करने की शपथ दिलाई। इस दौरान प्रधानाचार्य कौशलेंद्र कुमार सहित पूरा स्टाफ मौजूद रहा। नेशनल कॉन्वेंट स्कूल, पुलिस लाइन में समाजसेवी स्वप्निल डागुर और डा. अंशु सिंह ने विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। बाबूलाल जैन कन्या इंटर कालेज के एनसीसी कैडेट्स और विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया।
इनके साथ प्रधानाचार्य अंबुज जैन सहित प्रदीप कुमार जैन, डा. जयवीर उपाध्याय, विनोद कुमार गौतम, दिलीप जैन, मनीष जैन, राजेश प्रकाश गुप्ता आदि मौजूद रहे। चम्पा अग्रवाल कन्या इंटर कालेज में पर्यावरण के प्रति विद्यार्थियों को स्कूल स्टाफ ने जागरूक किया। विद्यार्थियों को एक पौधा घर के आंगन में लगाने की शपथ दिलाई। इस दौरान गोपी राम पालीवाल इंटर कालेज के स्टाफ ने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने, जल को बचाने, प्लास्टिक बैगों का इस्तेमाल न करने के लिए जागरूक किया। इस दौरान देवेंद्र कुमार यादव, रघुवर दयाल, राजीव शर्मा, सरदार सिंह, यूपी तिवारी आदि मौजूद रहे।
खैर स्थित गौरव आईटीआई इंस्टीट्यूट के अध्यापकों ने विद्यार्थियों को पेड़-पौधों और वन्य जीवों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया। कालेज परिसर में पौधरोपण भी किया गया। इस दौरान डा. राजेंद्र सिंह, वाणी सिंह बघेल, अशोक चौधरी, संस्थान की प्राचार्य अंजू शर्मा आदि मौजूद रहीं। संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन के सदस्यों की ओर से आगरा रोड बाईपास किनारे पौधरोपण किया गया।
इस दौरान महात्मा धर्मेंद्र जौहरी, सुनील दिवाकर, सतगुरु माता सुदीक्षा आदि मौजूद रहीं। राधाकृष्ण जनकल्याण समिति की ओर से प्राचीन सिद्धिपीठ भमोला पथवारी परिसर में पौधरोपण किया गया। इस दौरान विनोद खत्रा, सूरजपाल, बंटी, पवन, प्रमोद, लोकेश आदि मौजूद रहे। भारतीय कम्युनिस्ट पाटी, अलीगढ़ मेटल इंडस्ट्रीज वर्कर्स यूनियन व इंडियन फेडरेशन ऑफ मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन की टीमों संयुक्त रूप से जगह-जगह पौधरोपण किया। इस मौके पर बहाब कुरैशी, कामरेड इकबाल मंद, आईविन गार्डनें, सुहेब शेरवानी, एहतशाम बेग, इरफ ान अंसारी, डीसी वार्ष्णेय, रामबाबू गुप्ता आदि मौजूद रहे।