फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 हजार परीक्षार्थी देंगे सिविल सर्विसेज परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


कड़ी सुरक्षा के मध्य संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सर्विसेज प्रारंभिक परीक्षा 2019 रविवार आज आयोजित होगी। जिले के 30 परीक्षा केंद्रों पर दो पारियों में होने वाली परीक्षा में 17 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। हर सेंटर पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल तैनात रहेगा तो 12 सेंटरों पर जैमर की व्यवस्था की गई है। 10 सेक्टर मजिस्ट्रेट व तीन आब्जरवर भी तैनात किये गए हैं।

परीक्षा को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एसीएम द्वितीय अंजुम बी ने शनिवार को सभी परीक्षा केंद्रों का दौरा किया। उन्होंने प्रधानाचार्यों को परीक्षा के दौरान बिजली, पानी, क्लाक रूम आदि की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिये। यह भी कहा कि परीक्षा के दौरान सभी प्रकार के इलेक्ट्रानिक उपकरण प्रतिबंधित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंटर से 500 मीटर की परिधि में सभी फोटोस्टेट की दुकानें बंद रहेंगी। एडीएम सिटी ने बताया कि पहली पारी सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े ग्यारह बजे तक तथा द्वितीय पारी दोपहर ढाई बजे से सायं साढ़े चार बजे तक चलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें