फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारिता से जोड़कर लोगों को रोजगार दिलाना ही उद्देश्य- संजय

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


देश और प्रदेश के किसानों की आय दोगुनी करने की आज बहुत जरूरत है। वहीं सहकार भारती के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को जोड़कर उन्हें रोजगार दिलाना है। उत्पादन करने वाले को योग्य मूल्य दिलाने का हम प्रयास कर रहे हैं। सहकारिता आर्थिक स्वावलंबन के लिये राजनीति से परे एक जन आंदोलन है। यह बातें आरएसएस के अनुसांगिक संगठन सहकार भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय पचपोर ने शनिवार को द्वारिकापुरी स्थित आरएसएस कार्यालय पर बैठक के दौरान कहीं।

उन्होंने बताया कि देश की सभी सहकारी समितियों को अपने साथ जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे देश की बेरोजगारी को मिटाया जा सके। प्रदेश महामंत्री डा. प्रवीण जादौन ने बताया कि एक अप्रैल से 31 अगस्त तक सहकार भारती का सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश में एक लाख लोगों को इससे जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं अलीगढ़ में दो हजार से ज्यादा लोगों को जोड़ने का लक्ष्य है। सहकार भारती की प्राथमिकता पांच से दस हजार समितियों को जोड़ना है।
विज्ञापन


प्रदेशाध्यक्ष रमाशंकर जयसवाल ने कहा कि सहकार भारती संगठन का जनपद में लगातार विस्तार हो रहा है। संगठन गांव और शहरों में सहकारिता के माध्यम से स्वावलंबी बनने का संदेश दे रहा है। इस अवसर पर संगठन मंत्री लक्ष्मण पात्रा, प्रदेश सह संगठन प्रमुख शिवेंद्र प्रताप सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लक्ष्मण सिंह, चमन शर्मा आदि ने नये कार्यकर्ताओं से परिचय प्राप्त किया।
विज्ञापन


इस मौके पर सहकार भारती जिलाध्यक्ष चौ बृजमोहन सिंह, महानगर अध्यक्ष डा कुंज बिहारी दुबे, सदस्यता प्रभारी उमेशपाल सिंह, जिला महिला प्रमुख स्नेहलता शर्मा, भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मनीष चौहान, नीलम शर्मा, संतोष भारद्वाज, सुनील सिंह, विष्णु सारस्वत, सनी, यादराम शर्मा, मनीष कुमार, सुनील रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें