फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज हत्या में सात वर्ष की कैद, 50 हजार जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


आठ वर्ष पहले दहेज उत्पीड़न और उसके बाद की गई विवाहिता की हत्या में अदालत ने आरोपी पति को सात वर्ष की कैद और 50 हजार रुपये जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई है।

गंगीरी के रहने वाले राकेश कुमार यादव ने अपनी बेटी सुषमा देवी की शादी 24 जून 2010 को रतरोई के रहने वाले राहुल पुत्र महेश यादव के साथ की थी। शादी के बाद से ही सुषमा के उत्पीड़न का सिलसिला शुरू हो गया।
विज्ञापन


उससे दहेज के लिए पैसों और सामान की मांग की जाने लगी। मायके पक्ष ने 50 हजार रुपये और दे दिए। लेकिन ससुराल पक्ष संतुष्ट नहीं हुआ। इसके बाद 8 अगस्त 2011 को थाना गंगीरी पुलिस ने राकेश कुमार यादव को सूचना दी कि उनकी बेटी आग से जल गई है और इस समय जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती है।
विज्ञापन


सूचना के बाद जब राकेश कुमार मेडिकल कालेज पहुंचे तो वहां से ससुराल वाले भाग गए थे। इसके बाद पति, ससुर और सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।

मामले की सुनवाई अदालत में हुई। यहां पर पति को दोषी माना गया व अन्य को दोष मुक्त कर दिया गया। पति राहुल को अदालत ने सात वर्ष की कैद और 50 हजार रुपये जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें