फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसिक स्कूलों में स्मार्टफोन से विद्यार्थियों को पढ़ाएंगे शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग के प्राइमरी स्कूलों में कक्षा एक व दो के विद्यार्थियों को अब शिक्षक स्मार्टफोन के जरिए पढ़ाएंगे। इस संबंध में बेसिक शिक्षा निदेशक सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह ने मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक डॉ. इंद्र प्रकाश सिंह सोलंकी व बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय को पत्र जारी कर शैक्षिक सत्र 2019-20 में रेडीनेस प्रोग्राम उमंग-2019 चलाने के निर्देश दिए हैं।

इसके तहत शिक्षक अपने स्मार्ट फोन में चाकलिट एप डाउनलोड कर अपना पंजीकरण कराएंगे और एप के जरिए विद्यार्थियों को रुचिकर तरीके से पढ़ाएंगे। इससे कक्षा एक व दो के बच्चों में सोचने समझने की समझ विकसित होगी। कार्यक्रम मुख्य रूप से हिंदी, अंग्रेजी व गणित विषयों पर केंद्रित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम चाकलिट एप के साथ-साथ वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। कार्यक्रम को विद्यालय में लागू करने के लिए शिक्षकों को पंजीकरण कराना होगा। इसके बाद ही यह कार्यक्रम मोबाइल पर चालू होगा। बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी किया जा रहा है। जुलाई माह से यह कार्यक्रम सभी प्राइमरी विद्यालयों में प्रारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें