फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माल गोदाम से बरौला पुल तक बन रही सड़क के निर्माण में घोटाला

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


माल गोदाम से लेकर बरौला पुल तक लाइन किनारे बनाई जा रही सड़क के निर्माण में भ्रष्टाचार की बू आने लगी है। निर्माण कार्य अभी पूरा भी नहीं हुआ है कि सड़क उखड़ने लगी है और गिट्टियां आसमान झांकने लगी हैं। जेडयूआरसीसी के सदस्य संजय पंडित ने इस बात की शिकायत रेलवे अधिकारियों से कर दी है।
शिकायत के बाद हरकत में आए डीआरएम अमिताभ ने मामले में जांच बैठा दी है। अलीगढ़ मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों की कमेटी मामले की जांच करेगी। माल गोदाम से लेकर बरौला पुल तक जाने के लिए रेलवे लाइन के किनारे बनी सड़क लंबे समय से टूटी पड़ी थी।
विज्ञापन


पिछले दिनों इलाहाबाद मंडल के अधिकारियों ने माल गोदाम का निरीक्षण किया था। यहां मिलीं असुविधाओं पर टीम ने नाराजगी जाहिर की थी। इसके बाद अधिकारी हरकत में आए और सबसे पहले एक माह पहले सड़क निर्माण का कार्य कराना शुरू किया।

इस शिकायत के बाद एक बार फिर से स्थानीय अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठ गए हैं। आखिर उन्होंने सड़क निर्माण में इस्तेमाल हो रही निर्माण सामग्री की गुणवत्ता क्यों नहीं जांच की। साथ ही चार इंच के स्थान पर एक इंच की परत डालने का काम कैसे किया गया।
विज्ञापन


उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी सुनील गुप्ता के अनुसार डीआरएम अमिताभ से सड़क की गुणवत्ता को लेकर शिकायत की गई थी। शिकायत के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। ठेकेदार से जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें