न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
अलीगढ़ स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा एएसए क्रिकेट लीग के तहत मंगलवार को एएसए के मैदान पर अलीगढ़ स्पोर्ट्स हब व जेडीएस एकेडमी के बीच एक मैच आयोजित किया गया। इसमें अलीगढ़ स्पोर्ट्स हब ने 8 विकेट से जीत हासिल की।
टास जीतकर अलीगढ़ स्पोर्ट्स हब ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुये जेडीएस एकेडमी ने 141 रन बनाये। सर्वाधिक रन 40 योगेश चंद्रा ने बनाये। वहीं स्पोर्ट्स हब की ओर से सर्वाधिक दो-दो विकेट नदीम खान व सुशांत ने लिये। जवाब में अलीगढ़ स्पोर्ट्स हब की टीम ने दो विकेट के नुकसान पर ही लक्ष्य हासिल कर लिया।
सबसे ज्यादा रन 70 अमन चौधरी ने बनाये। जेडीएस एकेडमी की तरफ से योगेश ने दो विकेट लिये। मैन आफ द मैच अमन चौहान को मिला। अंपायरिंग मसूद अमीनी व रिजवान ने की। स्कोरिंग कृष्णा ने की। इस मौके पर सचिव अब्दुल वहाब, अर्जुन सिंह फकीरा, सतीश यादव आदि मौजूद रहे।