न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
इनरव्हील क्लब ऑफ अलीगढ़ झलक के अवार्ड सेरेमनी व चार्टर डे समारोह में महिलाओं को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। क्रार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मंडलायुक्त अजयदीप सिंह, अधिवक्ता गीतांजली शर्मा व डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन सोनल बंसल ने दीप जलाकर किया।
कार्यक्रम में मंडलायुक्त अजय दीप सिंह ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे हैं। परिवार के साथ सामाजिक सहभागिता कर रही हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता गीतांजली शर्मा ने कहा कि इनरव्हील क्लब राष्ट्रीय, सामाजिक व सांस्कृतिक महत्वों को मजबूती प्रदान कर रहा है। डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन सोनल बंसल ने अध्यक्ष काजल धीरज व टीम की सराहना की।
डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी डॉ. दिव्या लहरी, नाजमा मसूद, मीनाक्षी जैन, लता गुप्ता, पूजा सोमानी ने उत्कृष्ट कार्य करने पर डॉ. इंदू सिंह, विनीता अग्रवाल आदि को सम्मानित किया। इस दौरान डॉ. अमित बंसल, अरुण जैन, घनश्याम चौहान, मुकेश बंसी, पंकज सिंह, चारु चौहान, शीतल गुप्ता, पूनम, खुशी, श्रुति, कोकिला, नीलू, ममता, रेनू, रेखा, गरिमा, भारती, सीमा आदि मौजूद थी।