फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई : 10 व 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा दो जुलाई से

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजूकेशन (सीबीएसई) की 10वीं व 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा दो जुलाई से होगी। परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगी।

2 जुलाई को 10वीं के विज्ञान की कंपार्टमेंट परीक्षा बिना प्रैक्टीकल की होगी। 3 जुलाई को हिंदुस्तानी संगीत, इंग्लिश कम्युनिकेशन, इंग्लिश लैंग्वेज व लिटरेचर, 5 जुलाई को गणित, 6 जुलाई को होम साइंस, संस्कृत, 9 जुलाई को हिंदी कोर्स-ए, उर्दू, पंजाबी, बंगाली, तेलगू, मराठी, गुजराती, मणिपुरी, मलयालम, उड़िया, कन्नड़, अरेबिक, फ्रेंच, पर्शियन, नेपाली, हिंदुस्तानी संगीत, पेंटिंग, हिंदी कोर्स-बी, तेलगू-तेलंगाना, उर्दू कोर्स-बी, फाउंडेशन ऑफ आईटी, इंट्रो टू टूरिज्म की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 जुलाई को सोशल साइंस की परीक्षा होगी। 2 जुलाई को 12वीं के सभी विषयों की कंपार्टमेंट परीक्षा होगी। परीक्षार्थियों को सुबह 10:15 बजे प्रश्न पत्र दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें