न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
भ्रष्टाचार विरोधी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. केशवदेव ने एसएसपी को दिए ज्ञापन में अपनी जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। साथ ही बिना तफ्तीश के उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज न करने की मांग भी की है। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि वह पिछले काफी समय से सरकारी तंत्र में चल रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहे हैं।
कई विभागों के भ्रष्टाचार उजागर होने के बाद अधिकारियों पर गाज गिरने की उम्मीद है, इसलिए अधिकारी उनके ऊपर नाजायद दबाव बना रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यदि बिना जांच के उनके खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज हुआ तो वह अपने परिवार के साथ आत्महत्या करने को मजबूर होंगे। इस दौरान उनके साथ सेना के राष्ट्रीय सचिव गौरीशंकर गौतम, मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, कृष्ण कुमार तिवारी आदि मौजूद थे।