फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना के चलते यात्रियों का अभाव, बस स्टैंड पर खड़ी रही दर्जनों रोडवेज बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव की मतगणना के चलते गांधी पार्क बस स्टैंड पर यात्रियों का अभाव रहा। यात्रियों के अभाव में पूरे दिन दर्जनों बसें गांधी पार्क बस स्टैंड पर खड़ी रहीं। बस स्टैंड प्रभारी मुनेश पाल सिंह ने बताया कि मथुरा-आगरा को छोड़कर अन्य मार्गों की सवारी नहीं थी। सुबह मथुरा और आगरा के लिए सवारी इतनी थी कि अन्य मार्गों पर चलने वाली गाड़ियों को इन मार्गों पर दौड़ाना पड़ा, लेकिन दोपहर होते-होते अन्य मार्गों की तरह आगरा, मथुरा मार्ग भी यात्री विहीन हो गया।

आनन-फानन शुरू हुआ सड़क के गड्ढे भरने का काम
मतगणना से पूर्व धनीपुर मंडी जाने वाली रोड के गड्ढे प्रशासन को दिखाई नहीं दिए। इससे पहले इन गड्ढों से जनता कितनी परेशान थी, इससे किसी को कोई सरोकार नहीं था। गुरुवार को इस मार्ग पर आला अधिकारियों का लगातार आना-जाना रहा, इसलिए सुबह से दोपहर तक कर्मचारी सड़क में हुए गड्ढों को भरने में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महानगर स्थित रामलीला मैदान से धनीपुर मंडी की ओर जाने वाले रोड पर सैकड़ों गड्ढे हैं। इन गड्ढों को भरने की जहमत प्रशासन ने पहले नहीं उठाई, लेकिन गुरुवार को मतगणना की सुबह अचानक उनकी कुंभकर्णी निंद्रा टूटी और गड्ढों को भरने का काम शुरू हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें