न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
लगातार दूसरी बार सांसद बने सतीश गौतम को केंद्र सरकार में मंत्री बनाने की मांग भी उठने लगी है। भाजपा प्रत्याशी सतीश गौतम की जीत के बाद बरौली विधायक ठाकुर दलवीर सिंह ने कहा कि सतीश गौतम अब मंत्री बनने के पात्र हो गए हैं।
एक मंत्री के लिए जो योग्यता होनी चाहिए, उनके पास हो गई है। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम के बाद यह तय हो गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सर्वमान्य नेता हो गए हैं। चुनाव परिणाम मोदी का करिश्मा एवं योगी के कार्यों का परिणाम है।
उन्होंने कहा कि मैं स्व. शिव कुमार शास्त्री से लेकर आज तक के सांसदों के संपर्क में रहा हूं। क्षेत्र में जितनी भागदौड़ सतीश गौतम ने की है, उतनी किसी ने नहीं की थी। हम सभी मिलकर अब क्षेत्र एवं प्रदेश का विकास कराएंगे।